फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने स्कूल जाने को लेकर डांटा तो नाबालिग ने पंखे से लटक कर दे दी जान

Mon, 07 May 2018 12:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सुसाइ़ड
विज्ञापन

मां ने जब अपने बेटे को स्कूल जाने के लिए डांटा तो उसने नाराज होकर पंखे से लटक कर जान दे दी।

विज्ञापन


देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगर बुलंदवाला दूधली इंटर कॉलेज के पास एक लड़के ने घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर चौकी दूधली से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। बताया गया कि मृतक की मां ने स्कूल जाने को लेकर मृतक को डांटा था जिस पर नाराज होकर नाबालिग ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मुकेश पुत्र गब्बर सिंह निवासी नागल बुलंदवाला उम्र 14 वर्ष ने अपने घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पूछताछ में पता चला की मृतक दूधली इंटर कॉलेज में नौवीं का छात्र था। मृतक के पिता काफी समय से घर से अलग रहते हैं, जिनके संबंध में परिजनों को कोई जानकारी नहीं है। पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया। मृतक की मां दूधली इंटर कॉलेज में माली का काम करती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें