फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कमरे के अंदर फंदे पर लटके मिले मां और बेटी के शव, पारिवारिक कलह मानी जा रही पहली वजह

Thu, 13 Mar 2025 11:03 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/लालढांग

सार

हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में मां-बेटी के शव फंदे से लटके मिले। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्यामपुर थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मां और बेटी ने कमरे के अंदर फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। प्रथम दृष्टयता आत्महत्या लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी एंगलों पर जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार की सुबह की है। जब नौरंगाबाद गांव निवासी रोहताश अपने बेटे अर्जुन के साथ हरिद्वार में काम पर गए थे। पुत्रवधु राखी बच्चों को सुबह नौ बजे स्कूल छोड़ने चली गई। घर पर रोहताश की पत्नी विमला देवी (50) और बेटी काजल (20) अकेली थी। राखी साढ़े नौ बजे बच्चों को स्कूल छोड़कर जब घर पहुंची तो एक कमरे का दरवाजा बंद देख उसने खिड़की से पर्दा हटाकर देखा। तब विमला देवी और काजल पंखे के सहारे चुन्नी के फंदे से लटकी हुई थी। ये देख उसने शोर मचा दिया तो आसपास के लोग पहुंचे। खिड़की के रास्ते दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे और दोनों को नीचे उतारा। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

सूचना पर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, लालढांग चौकी प्रभारी गगन मैठानी मौके पर पहुंचे। जहां दोनों शव चारपाई पर पड़े हुए थे। इधर जानकारी मिलते ही एसपी सिटी पंकज गैरोला, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष्रा नितेश शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टयता पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या करने की बात सामने आई है। मगर सभी एंगल से जांच की ज रही है। पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है।

हरिद्वार में प्रसाद की दुकान चलाते हैं पिता-पुत्र

पुलिस के मुताबिक रोहताश सिंह और उनका बड़ा पुत्र अर्जुन हरिद्वार में प्रसाद, कैन की दुकान चलाते हैं। छोटा बेटा विक्की हरिद्वार में ही काम करता है और यहीं रहता है। बुधवार सुबह दोनों पिता-पुत्र घर पर आ गए थे। जब पड़ोसी ने सूचना तो दी दोनों आनन-फानन में घर पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें...Dehradun Accident: दिनभर के थके थे मजदूर, अंधेरी राह में पीछे से आई मौत ने मारा झपट्टा, बुझ गई जीवन की लौ

12वीं पास काजल चल रही थी अस्वस्थ

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि काजल 12वीं पास थीं। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रही थी। एसओ ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी पारिवारिक कलह ही लग रहा है।

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें