फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जमीन बेचने के नाम पर मां-बेटे ने हड़प लिए दो करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
Iजमीन को पहले ही बेच चुके हैं आरोपी मां-बेटे, मांगने पर नहीं लौटाई रकम
विज्ञापन

I

Iकरनपुर क्षेत्र के दो भाइयों से राजपुर रोड निवासी मां-बेटे ने जमीन बेचने के नाम पर दो करोड़ रुपये हड़प लिए। बैनामे की तिथि पास आई तो टाल-मटोल करने लगे। इस पर जब उन्होंने जांच की तो पता चला कि इस जमीन को आरोपी पहले ही किसी को बेच चुके हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मां-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।I
विज्ञापन

Iएसओ राजपुर शैंकी कुमार ने बताया कि सीमेंट रोड करनपुर के रहने वाले सुमित अग्रवाल और निखिल अग्रवाल ने राजपुर रोड निवासी शशांक राय और उसकी माता सुशीला राय के साथ 573 वर्गमीटर जमीन का सौदा 2.10 करोड़ रुपये में किया था। नवंबर 2021 में इसके लिए एक अनुबंध भी किया गया। शशांक राय और उसकी मां को विभिन्न तिथियों में दो करोड़ रुपये दिए गए। नवंबर 2024 में रजिस्ट्री का दिन रखा गया। लेकिन, तिथि पास आते ही मां-बेटे कई तरह के बहाने बनाकर टालने लगे। कुछ दिनों बाद इन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया। इस पर अग्रवाल बंधुओं ने जमीन के दस्तावेज की जांच कराई। पता चला कि आरोपी 2022 में इस जमीन को एरिका इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, ओखला इंडस्ट्रियल एरिया, नई दिल्ली को बेच दिया है। इस बात का पता चलने पर उन्होंने मां-बेटे से संपर्क किया तो उन्होंने बात को फिर से टालना शुरू कर दिया। अग्रवाल बंधुओं ने अपने पैसे वापस लेने का दबाव बनाया तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। एसओ राजपुर ने बताया कि इस आधार पर शशांक राय और उसकी मां सुशीला राय के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें