रविवार को देहरादून निवासी महिला महिला बच्चे को लेने विकासनगर पहुंची। लेकिन बात तब बिगड़ी जब बच्चे की मां ने बीच-बीच में बच्चे से मिलते रहने की शर्त रख दी। दून निवासी महिला इसके लिए तैयार नहीं हुई। इस पर बच्चे की मां पुलिस के पास पहुंच गई।
हालांकि, महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति बच्चे को बेच रहा है। वह पचास हजार रुपये का चेक भी भुना चुका है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी ने बताया कि बच्चे का पिता चाउमीन की ठेली लगाता है और मां एक फैक्ट्री में काम करती है।
उन्होंने बताया कि मामले में बच्चे की मां की भूमिका संदिग्ध लग रही है। पता चला है कि वह अपने मां-बाप का कर्ज चुकाने के लिए बच्चे को बेचना चाहती थी। जीडी में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल बच्चे को मां-बाप के सुपुर्द कर दिया गया है।