फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रहे माँ-बेटा पर अचानक गिरी छत, मलबे में दबे देख सास हुई बेहोश

Tue, 04 Jul 2017 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी के बाली कंडारस्यूं पट्टी के मिलई गांव में मंगलवार सुबह मकान ढहने से मां और बेटा घायल हो गए। मलबा आने से घर की छत अचानक भरभराकर ग‌िर गई। ऐसे में बहु और पोते को मलबे में दबा देख सास भी बेहोश हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। मंगलवार सुबह मिलई गांव में कांति देवी पत्नी बिनोद पोखरियाल (25) अर्जुन पुत्र बिनोद पोखरियाल (3) घर के अंदर चारपाई पर बैठे थे, जबकि सास सुदामा देवी घर के बाहर खड़ी थी।

इसी दौरान मकान अचानक ढह गया, जिसमें घर के अंदर मौजूद मां व बेटा मलबे में दब गए। अचानक हुई घटना को देख बाहर खड़ी सुदामा देवी बेहोश हो गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

मलबे में दबा घर का सारा सामान

मकान के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच मलबे में दबे मां व बेटों को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

मकान ढहने से प्रभावितों का सारा सामान सहित वर्तन व खाने पीने की सभी चीजें मलबे में दब गईं। उनको ग्रामीणों के सहयोग से निकाल दिया गया है।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे राजस्व कर्मी व एसडीएम केएस नेगी ने प्रभावित परिवार को गांव के पंचायत भवन में शिफ्ट कर दिया है। एसडीएम ने बताया कि भवन ढहने से मां व बेटे घायल हो गए थे। उन्हें हल्की चोटें आई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें