फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः इस साल सबसे ज्यादा कहां बरसे इंद्रदेव, जानिए

Thu, 03 Aug 2017 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
विज्ञापन
heavy rain alert in uttarakhand
विज्ञापन
उत्तराखंड में इस बार भी जमकर मेघ बरसे। इसके चलते कई बार चारधाम यात्रियों को भूस्‍खलन और जाम जैसी समस्या का सामना करना पड़ा। चलिए, जानते हैं कि इस साल उत्तराखंड कहां सबसे ज्यादा और सबसे कम इंद्रदेव मेहरबान रहे...
विज्ञापन


इस साल प्रदेश में हुई मानसूनी बारिश में देहरादून टॉप पर है। प्रदेश के सभी जिलों के बारिश के आंकड़ों पर गौर करें तो देहरादून में इस मानसून में सर्वाधिक बारिश हुई है। प्रदेशभर में मानसून का असर इस साल गत वर्षों के मुकाबले बेहतर रहा है। अभी तक करीब तीन प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

मौसम विभाग के एक जून 2017 से दो अगस्त 2017 तक के आंकड़ों के मुताबिक देहरादून जिले में बारिश का सामान्य आंकड़ा 924.6 मिमी का है जबकि दून में अभी तक 1008.3 मिमी बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से नौ प्रतिशत अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जानिए, सबसे कम कहां बरसे मेघ

heavy rain
मानसून की सबसे कम बारिश वाला जिला पौड़ी है। यहां बारिश का सामान्य आंकड़ा 611.2 मिमी है जबकि यहां अभी तक 395.1 मिमी बारिश हुई है। पौड़ी में मानसूनी बारिश में 35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। सामान्य के मुकाबले बारिश की बात करें तो इस साल चमोली में सर्वाधिक बारिश हुई है। 

चमोली जिले में सामान्य बारिश का आंकड़ा 427.8 मिमी है जबकि अभी तक यहां 677.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। प्रदेशभर में अभी करीब एक सप्ताह तक मानसून की गतिविधि तेज रहेगी। इस दौरान बारिश का यह आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है। 15 अगस्त के करीब मानसून वापसी कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें