फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार करवा चौथ पर और नखरे दिखाएगा चांद

Wed, 28 Oct 2015 01:32 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
करवा चौथ पर पिछले साल की तुलना में इस बार चांद और नखरे दिखाने वाला है। जी, हां इस बार चांद छह मिनट देर से निकलेगा।
विज्ञापन


पिछले साल रात 8:14 बजे ही चंद्रमा ने दर्शन देकर कई महिलाओं का व्रत पूर्ण कराया था। पर इस बार करवा चौथ पर चांद महिलाओं को नखरे दिखाएगा और रात 8:20 मिनट पर ही दर्शन देगा। उधर महिलाओं ने 30 अक्तूबर को पड़ने वाले अपने इस फेवरेट त्योहार के लिए खरीदारी शुरू कर दी है। बाजार भी पूरी तरह से सज चुके हैं।

चतुर्थी तिथि की शुरूआत 30 अक्तूबर को सुबह 8:15 बजे होगी, जो कि 31 अक्तूबर को शाम 6:15 बजे तक रहेगी। आचार्य भरत राम तिवारी के अनुसार 30 अक्तूबर को करवा चौथ का व्रत कर रात 8:20 पर चंद्रमा दर्शन के साथ ही व्रत खोला जा सकेगा।
विज्ञापन


बताया कि इस मौके पर महिलाएं शिव-परिवार का पूजन करती हैं। शृंगार सामग्री, भोजन आदि बायने के रूप में सुहागिन स्त्रियों को दी जाती है। कुंवारी कन्याएं भी यह व्रत करती हैं, वह चांद की जगह तारा देखकर व्रत खोलती हैं। वहीं बाजार में महिलाओं के लिए फैंसी करवे और छलनी के साथ कलरफुल सेट आए हैं।

पलटन बाजार स्थित मेहर चंद जैन के विक्रेता पुनीत ने बताया कि मिट्टी, स्टील, पीतल सभी में गोटे और नगों के वर्क के करवे और थाली पसंद किए जा रहे हैं। इस बार महिलाओं में विशेष क्रेज एक ही कलर का जोड़ा लेने में हैं। जैसे गोल्डन कलर की सजावट में करवा है तो गोल्डन कलर की सजावट में ही छलनी और थाली चाहिए।

ऐसे पूरे सेट भी खरीदे जा रहे हैं, जिसमें एक ही कलर को तवज्जो दी जा रही है। अब पूजा के लिए फैंसी थालियां और फैंसी दीयों की खरीदारी हो रही है। इसके साथ ही करवा चौथ में दी जाने वाली शृंगार सामग्री में भी ब्रांडेड आइटम ही पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ये हैं कुछ खास तरीके के आइटम्स

मिट्टी के फैंसी करवे- 40-80 रुपए
स्टील के फैंसी करवे-150-300 रुपए
तांबे के फैंसी करवे- 150-300 रुपए
पीतल के फैंसी करवे- 200-300 रुपए
फैंसी छलनी- 120-250 रुपए
फैंसी थाली- 150-500 रुपए
छलनी-करवे का जोड़ा- 400-600 रुपए
फैंसी थाली, करवे और छलनी का सेट- 600-800 रुपए
शृंगार सामग्री पैक- 50-200 रुपए

थाली में सजे हुए पायल-बिछुए कीजिए गिफ्ट
तत्व करवा चौथ और दीवाली शॉपिंग फीस्ता की ओर से दून क्लब में दो दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी में करवा चौथ और दीपावली के फैंसी आइटम आए हैं। इनमें खास है करवे की थाली का कवर और सजावटी करवे। कपड़े और मोतियों से खूबसूरत तरीके से करवे सजाए हुए हैं।

एलईडी दीयों से घर को सजाइए। गरिमा क्रिएशंस की गरिमा ध्यानी ने बताया कि फैंसी थाल कवर के साथ ही कामधेनु सेट भी विशेष रूप से लाया गया है। यह घर को तो सजाता ही है साथ ही वास्तु के हिसाब से भी घर में रखना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही दीपावली के लिए सिल्वर के नोट भी खास हैं।

श्री क्रिएशंस की पूनम जैन ने बताया कि इस दीपावली के लिए एलईडी दिए विशेष तौर पर तैयार कराए गए हैं। ऑरिफ्लेड हैड मीनाक्षी मलिक ने बताया कि स्टॉल पर कश्मीर से लाए गए पश्मीना शॉल और सूट की पहले दिन अच्छी बिक्री हुई।

आयोजक पूजा ने बताया कि उन्होंने खुद करवे, छलनी और थाली के सजावटी सेट तैयार किए हैं। यही नहीं शगुन के सामान को कुछ खास तरीके से देने के लिए स्टील के डिब्बों को भी सजावटी बनाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें