फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून सहित सात जिलों में आज बरसेंगे बदरा

Thu, 20 Aug 2015 11:58 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग ने गुरुवार को सात जिलों में अपेक्षाकृत भारी बारिश के आसार जताए हैं। साथ ही चारधाम यात्रा मार्गों पर भी आगामी दो दिन तेज बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


प्रदेशभर में बुधवार को सुबह से ही राजधानी देहरादून सहित कई हिस्सों में बादल छाये रहे। दोपहर तक उमस के बाद कई जगहों पर तेज बारिश हुई।

मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि गुरुवार को देहरादून, पौड़ी, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जनपदों में अपेक्षाकृत भारी बारिश हो सकती है, हालांकि यहां तेज बारिश से कोई बड़े नुकसान की आशंका नहीं जताई गई है।

दूसरी ओर, चारधाम यात्रा मार्गों पर मंगलवार को मौसम विभाग ने बारिश से राहत के आसार जताए थे, लेकिन बुधवार को साफ किया कि केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में 20 व 21 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिहाजा यहां जाने वाले यात्रियों को फिलहाल भूस्खलन प्रभावित इलाकों से सचेत रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें