फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में झूमकर पहुंचा मानसून, 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

Sun, 02 Jul 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
11 दिन की देरी के बाद आखिर शनिवार को मानसून ने उत्तराखंड में दस्तक दे दी है। पहले दिन राज्य के अधिकांश हिस्सों में मानसून की पहली बारिश हुई। हालांकि, अभी देहरादून, हरिद्वार और पौड़ी जिले इससे अछूते हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में आज मानसून पहुंच सकता है। वहीं, विभाग ने कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में एकाएक तेज बारिश की संभावना जताई है। 

रविवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तराखंड पहुंच गया। उत्तर प्रदेश के बरेली से मुक्तेश्वर होते हुए मानसून हिमाचल के धर्मशाला पहुंचा। इस दौरान उसने प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों को कवर कर लिया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मानसून आने के बाद प्रदेश के लगभग सभी स्थानों पर बारिश हो रही है। अगले एक से दो दिन में छूटे तीन जिलों दून, हरिद्वार और पौड़ी में भी बारिश हो सकती है। 

उन्होंने कहा कि मानसून सीजन में पूरे जून में अच्छी बारिश हुई है। अब मानसून भी सामान्य रहने की संभावना है, जिससे अच्छी बारिश होगी। उन्होंने बताया कि अगले 72 घंटे प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून की बारिश होगी।

एकाएक तेज और भारी बारिश से यह कई स्थानों पर नुकसान भी कर सकती है। कुमाऊं के अधिकांश क्षेत्रों में भारी और तेज बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें