फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में भारी पड़ सकते हैं अगले 24 घंटे, सबसे बुरा हाल कहां रहा जानिए...

Sun, 24 Sep 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
heavy rain fall in dehradun
विज्ञापन
बारिश की आशंका के चलते प्रदेश के सात जिलों में अगले 24 घंटे भारी पड़ सकते हैं। इन जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान भी अच्छी खासी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने भारी से बेहद भारी बारिश की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रदेश के अन्य छह जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने शुक्रवार को नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत, पौड़ी, हरिद्वार और दून में अगले 36 घंटे में भारी बारिश की संभावना जताई थी। शनिवार को चेतावनी सही साबित हुई और ज्यादातर इलाकों में जमकर बारिश हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान नैनीताल के स्नो व्यू प्वाइंट में सबसे अधिक 210 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

नैनीताल शहर में 150, हल्द्वानी, मुक्तेश्वर, जसपुर में 110, पंतनगर में 90, गैरसैंण में 80, ऊखीमठ, जखोली, हरिद्वार में 60, लक्सर, कर्णप्रयाग, रुड़की, द्वाराहाट, अल्मोड़ा, टिहरी, रामनगर, देवप्रयाग में 50, चमोली, चौखुटिया, बागेश्वर, बनबसा, रानीखेत, पौड़ी, टिहरी, जौलीग्रांट, चंपावत में 40, कोटद्वार, गरुड़, दून, घनसाली, मुनस्यारी, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, काशीपुर और कपकोट में 30 मिमी से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन


वहीं, मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत, पौड़ी, हरिद्वार और देहरादून में भारी बारिश होगी। इन जिलों में कुछ स्थानों पर बेहद भारी बारिश हो सकती है। चमोली, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और अल्मोड़ा में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। उन्होंने बताया कि रविवार की बारिश के बाद अगले 4-5 दिन मौसम सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

दो दिन में नौ डिग्री गिरा पारा

rain in uttarakhand - फोटो : amarujala
राजधानी देहरादून में पिछले दो दिन हुई बारिश से अधिकतम तापमान में करीब नौ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री था, जो शुक्रवार को करीब चार डिग्री घटकर 28.1 डिग्री रह गया। शनिवार को दिनभर हुई बारिश के बाद तापमान में करीब पांच डिग्री की कमी आई और यह घटकर 23.7 डिग्री पर पहुंच गया।

दो डिग्री भी नहीं चढ़ा पारा
शनिवार को दिनभर हुई बारिश से राजधानी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर सिमटकर दो डिग्री से भी कम हो गया। सामान्य दिनों में यह तापमान 10 से 20 डिग्री तक होता है। लेकिन शनिवार को पूरे दिन बारिश के बाद तापमान का अंतर महज 1.7 डिग्री रहा। राजधानी में अधिकतम तापमान 23.7 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

सितंबर में 200 मिमी बारिश
प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान सितंबर में सामान्य तौर पर 208 से 215 मिमी बारिश होती है। इस वर्ष अभी तक सितंबर में करीब 200 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अक्तूबर के पहले सप्ताह तक कुछ बारिश हो सकती है। जबकि, पूरे मानसून सीजन में कुल 1229 मिमी बारिश होती है। इस वर्ष अब तक इसमें चार फीसदी की कमी है, जो अक्तूबर तक पूरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें