फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: 18 से फिर बदलेगा मौसम, मैदान से लेकर पहाड़ तक तीन दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट

Tue, 16 Aug 2022 09:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, सभी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के अलावा कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ दिनों से मानसून के शांत रहने के बाद एक बार फिर बृहस्पतिवार से राजधानी दून समेत मैदान से लेकर पहाड़ तक कहीं कहीं भारी बारिश के आसार हैं। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौसम के बदले मिजाज के चलते कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। भारी बारिश के मद़्देनजर आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार से लेकर अगले तीन दिनों तक प्रदेश के सभी जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इस संबंध में राज्य सरकार व आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।

दूसरी ओर राजधानी दून व आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अपने-अपने इलाकों में किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने को लेकर सतर्क रहें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए।
विज्ञापन


दोपहर बाद बदला मौसम
प्रदेश में पिछले दो दिन बारिश के बाद मंगलवार को फिर से मौसम गरम हो गया। सभी जिलों में मौसम साफ रहा और दिनभर चटख धूप खिली रही। जिससे लोगों को उमसभरी गर्मी झेलनी पड़ी। लेकिन शाम को मौसम ने करवट बदली और राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में बादल छा गए। जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आने से ठंडक का एहसास हुआ।

जोशीमठ-मलारी हाईवे खुला
भारी बारिश के दौरान सलधार के पास चट्टान टूटने से बंद जोशीमठ-मलारी हाईवे को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। लेकिन, हाईवे के हिल साइड पर अभी भी बड़े-बड़े बोल्डर अटके हुए हैं, जिससे यहां वाहनों की आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। वहीं, सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है, जिससे सेना के वाहनों की आवाजाही अभी भी रुकी हुई है। 

दो दिन पहले जोशीमठ-मलारी हाईवे चट्टान टूटने के कारण अवरुद्ध हो गया था। रविवार को दिनभर बीआरओ के मजदूर बोल्डरों को हटाने में लगे रहे लेकिन हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारू नहीं हो पाया था। इससे नीती घाटी के ग्रामीणों के साथ ही सीमा क्षेत्र में जा रहे सेना के वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें