शहर में इन दिनों मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। बादल, धूप, बारिश, हवाएं, नमी मौसम में इन दिनों सब कुछ है। रविवार को इसका एक नजारा देखने को मिला। सुबह से ज्यादातर इलाकों में बारिश होती रही।
कुछ देर तेज बारिश के बाद करीब दो घंटे तक बूंदाबांदी होती रही। इसके बाद मौसम ने करवट बदली और अधिकांश क्षेत्रों में तेज धूप खिलने लगी। शाम तक तेज धूप खिली रहने से गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। शाम होते ही एक बार फिर तेज हवाएं चलने और आसमान बादलों से घिरने लगा। दिन में तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया।