इसके अलावा रुद्रप्रयाग में 38, हरिद्वार में 37, पिथौरागढ़ व चमोली में 30, बागेश्वर में 22 और नैनीताल व ऊधम सिंह नगर में 12 फीसदी कम बारिश हुई है। पूरे प्रदेश में दो माह की इस अवधि के दौरान सामान्य तौर पर 585.5 फीसदी बारिश होनी चाहिए थी। लेकिन अब तक केवल 373.1 फीसदी बारिश ही हुई है।
पिछले हफ्ते दो जिलों में सुधरे हालात
24 से 31 जुलाई के दौरान बागेश्वर और नैनीताल जिलों में औसत से अधिक बारिश हुई। बागेश्वर में सामान्य से 21 और नैनीताल में 11 फीसदी अधिक बारिश हुई। वहीं, अब तक सामान्य से अधिक बारिश वाले एकमात्र जिले ऊधमसिंह नगर में इस अवधि में 78 फीसदी कम बारिश हुई। जिसके चलते पूरे सीजन की बारिश में यह जिला भी सामान्य से 12 फीसदी नीचे चला गया है।