ट्रेनाें के माध्मय से दून आने वाले सामान की निगरानी राम भरोसे है। आलम यह है कि स्टेशन पर बने पार्सल रूम में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। जिसके चलते जीएसटी चोरी को बढ़ावा मिल रहा है। जीएसटी चोरी की आशंका पर बीती नौ जुलाई को राज्य कर विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों से लाए सामान के 70 नगों को कब्जे में लिया था।
देहरादून रेलवे स्टेशन पर देश के कई राज्यों से करीब 15 ट्रेनें रोजाना दून पहुंची हैं और इतनी ही ट्रेनें दून से दूसरे राज्यों के लिए रवाना होती है। इन ट्रेनों में विभिन्न प्रकार के सामान के पार्सल भी दून आते हैं और दून से दूसरे शहर जाते हैं। ऐसे में इन पार्सलों को पहले पार्सल रूमें रखा जाता है। लेकिन पार्सल रूम में पार्सल की निगरानी करने के लिए एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं है। जिसके चलते जीएसटी चोरी समेत अन्य तरह की घटना होने की संभावना भी बढ़ रही है।
Uttarakhand: नदियों का जलस्तर सुधरा, यूजेवीएनएल ने एक दिन में कर दिया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
वाणिज्य निरीक्षक सुभाष अग्रवाल ने कहा, स्टेशन पर हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पार्सल रूप के सामने भी सीसीटीवी कैमरा लगा है। इसके अलावा समय-समय पर रेलवे के अधिकारियों की ओर से स्टेशन का निरीक्षण किया जाता है। स्टेशन पर कुछ एक जगहों पर सुरक्षा के लिहाज से कैमरे नहीं लगाए गए हैं। जरूरत पड़ी तो पार्सल रूम में भी जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।