फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कड़ी मशक्कत के बाद कब्जे में आया मॉनिटर लिजर्ड

Fri, 06 Jun 2025 01:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
निगम रोड स्थित एक दुकान में मॉनिटर लिजर्ड के दिखाई देने से क्षेत्रवासियों में भय का वातावरण बन गया। उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वन विभाग के सर्प मित्र ने मॉनिटर लिजर्ड को पकड़कर उसे संरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया। वहीं, ग्राम बड़ा रामपुर से उन्होंने एक सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

दोपहर लगभग डेढ़ बजे वन विभाग को निगम रोड स्थित एक दुकान में मॉनिटर लिजर्ड दिखाई देने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही विभाग के सर्प मित्र आदिल मिर्जा मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे अपने कब्जे में ले लिया।

उन्होंने लिजर्ड को संरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया। उधर क्षेत्र के ही ग्राम बड़ा रामपुर स्थित एक मकान में सांप होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे सर्प मित्र ने उसे पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें