फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं आज पहला तो कहीं दूसरा सोमवार

Mon, 21 Jul 2014 11:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्य संक्रांति से श्रावण मास की शुरुआत मानने वालों का आज पहला सोमवार है।
विज्ञापन


भोले नाथ का विशेष पूजन
ऐसे लोगों ने अपने पहले जलाभिषेक के लिए विशेष तैयारी की हैं। पहाड़ में सूर्य संक्रांति से ही सावन शुरू माना जाता है। वहीं सोमवार को विभिन्न मंदिर प्रबंधनों की ओर से भी भोले नाथ का विशेष पूजन किया जाएगा।

गुरु पूर्णिमा से श्रावण मास की शुरुआत वालों का यह दूसरा सोमवार है। वहीं संक्रांति से श्रावण मानने वालों का दूसरा सोमवार।

ऐसे में सभी मंदिरों में बाबा का अभिषेक और पूजन किया जाएगा। श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में हरिद्वार से लाए गए गंगाजल से बाबा का अभिषेक कर सामूहिक रुद्राभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव-महापुराण कथा की होगी शुरुआत
शाम को जौ की हरियाली से बाबा का भव्य श्रृंगार होगा। गढ़ी-डाकरा स्थित नागेश्वर मंदिर में रात 12 बजे कपाट खोल दिए जाएंगे।

महंत विश्वनाथ योगी ने बताया कि सोमवार से शिव-महापुराण कथा की शुरुआत होगी। इसके साथ ही पंचायती मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, लक्ष्मी-नारायण मंदिर, गीता भवन, राधा-कृष्ण मंदिर सभी जगह भोले बाबा का अभिषेक और पूजन किया जाएगा।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी nailinig@ddn.amarujala.com और इस नंबर 9897830519 पर संपर्क कर सकते हैं।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें