अमेरिकी दूतावास की ओर से एसडीआरएफ को उत्तराखंड में पर्यटन के दौरान कठिन एवं विषम परिस्थितियों में फंसे अमेरिकी पर्यटकों सहित अन्य विदेशी नागरिकों के सरक्षित एवं सफल रेस्क्यू अभियानों के लिए सम्मान प्रदान किया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तराखंड एसडीआरएफ को उत्कृष्ट कार्य के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिल रही है। सेनानायक अर्पण यदुवंशी के कुशल नेतृत्व में हो रहे कार्याें के लिए अमेरिकी दूतावास ने एसडीआरएफ को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
चमोली जनपद के माउंट चौखंबा में फंसी दो विदेशी महिला ट्रेकरों, बदरीनाथ में वसुधारा में फंसे विदेशी ट्रैकर और गंगोत्री जैसे दुर्गम एवं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में संचालित रेस्क्यू ऑपरेशनों का प्रभावी संचालन हो रहा है।
स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी ने ग्रहण किया। यह उपलब्धि भविष्य में एसडीआरएफ कार्मिकों के मनोबल को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए उन्हें आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में और अधिक उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।