फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल युवती को ब्लैकमेल कर रहा युवक, विरोध किया तो दी तेजाब फेंकने की धमकी

Wed, 04 Oct 2023 06:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

युवती मूल रूप से रुद्रप्रयाग की रहने वाली है। वह देहरादून में किराये पर रहती है। युवती का कहना है कि प्रेमनगर निवासी विकास नाम का युवक उसका काफी समय से पीछा कर रहा है।
विज्ञापन
एसिड अटैक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवक काफी समय से युवती का पीछा कर रहा है। वह कभी उससे छेड़खानी करता है तो कभी फेसबुक पर अश्लील फोटो डालने की धमकी देता है। जब युवती ने मना किया तो पिछले दिनों युवक ने उसके चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी। युवती के इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


एसओ वसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि युवती मूल रूप से रुद्रप्रयाग की रहने वाली है। वह देहरादून में किराये पर रहती है। युवती का कहना है कि प्रेमनगर निवासी विकास नाम का युवक उसका काफी समय से पीछा कर रहा है। उसने कई बार मना किया, लेकिन वह उसकी फोटो सोशल मीडिया पर डालकर ब्लैकमेल कर रहा है। युवती का आरोप है कि विकास ने उसके पिता और भाइयों को जान से मारने की धमकी भी दी है। बीते दिनों जब युवती ने सख्ती से उसे मना किया तो आरोपी ने तेजाब डालकर उसका चेहरा बिगाड़ने की धमकी दी।

Earthquake: भूकंप आने पर साथ छोड़ सकती है भूकंपरोधी तकनीक से बनाई इमारतें, पढ़ें ये खास रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास उस पर होटल चलने की दबाव बना रहा है। एसओ ने बताया कि आरोपी विकास के खिलाफ छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें