फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंसिपल की इस हरकत से गुस्साए मां-बाप, बैठक छोड़ पहुंचे थाने

Sun, 19 Nov 2017 08:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, लंबगांव टिहरी क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज की आठ छात्राओं ने प्रधानाचार्य पर छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप लगाया है। छात्राओं की शिकायत पर अभिभावकों ने लंबगांव थाने में प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी सत्यपाल शर्मा ने बताया कि शनिवार को यह मामला उनके संज्ञान में आया। विभागीय स्तर पर जांच के बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

शनिवार को स्कूल में अभिभावक संघ अध्यक्ष कैलाश चंद्र रमोला की अध्यक्षता में बैठक हुई, लेकिन प्रधानाचार्य इसमें उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद अभिभावक थाने पहुंचे और प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर सौंपी।
विज्ञापन


तहरीर में आठ छात्राओं के हस्ताक्षर हैं जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य उनके साथ छेड़छाड़ करते हैं। थानाध्यक्ष जेपी कोहली ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।

वहीं, प्रधानाचार्य ने आरोपों को निराधार बताया। कहा कि कुछ छात्राएं बिना बताए इंटरवल के बाद घर चली गईं थी। अगले दिन उन्होंने छात्राओं को डांटते हुए बिना बताए स्कूल न छोड़ने को कहा था। कहा कि वह जांच के लिए तैयार हैं और दोषी पाए जाने पर सजा भुगतने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें