फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून पहुंचे मोहनिया, आज साझा करेंगे रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। आम आदमी पार्टी (आप) के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया बृहस्पतिवार को दून पहुंच गए। रात को उन्होंने कुछ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश के मुद्दों पर चर्चा की। मोहनिया शुक्रवार को प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेस कर अपनी रणनीति साझा करेंगे।
विज्ञापन

आप ने बुधवार को तीन बार के विधायक दिनेश मोहनिया को उत्तराखंड का प्रदेश प्रभारी बनाया था। उन्हें राकेश सिन्हा के स्थान पर जिम्मेदारी सौंपी गई। बृहस्पतिवार को दून पहुंचने के बाद मोहनिया ने कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उनके दून पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उनसे मिलने होटल पहुंच गए। रात तक चली बैठक में उन्होंने प्रदेश के राजनीतिक हालातों की जानकारी ली। मोहनिया शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करने के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से संगठन विस्तार पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें