फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कोटद्वार के मोहम्मद दीपक की दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात, गर्मजोशी के साथ गले लग किया स्वागत

Mon, 23 Feb 2026 02:05 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

कोटद्वार के मोहम्मद दीपक ने नेता विपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही है।
विज्ञापन
मोहम्मद दीपक ने दिल्ली में की राहुल गांधी से मुलाकात - फोटो : संचार विभाग कांग्रेस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटद्वार के मोहम्मद दीपक ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी गर्मजोशी के साथ दीपक के गले लगे। कोटद्वार पटेल मार्ग पर एक कपड़े की दुकान के नाम को लेकर उभरे विवाद के बीच मोहम्मद दीपक चर्चा में आया था। मामले में तब और तूल पकड़ा जब राहुल गांधी ने इसे लेकर ट्वीट किया।।

विज्ञापन


अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संचार विभाग के सचिव वैभव वालिया के नेतृत्व में कोटद्वार के दीपक ने नेता विपक्ष राहुल गांधी से आज नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। वालिया ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोटद्वार के हमारे भाई दीपक कुमार को अपने आवास पर आमंत्रित कर उनसे आत्मीय मुलाकात की।

दीपक कुमार जो अपने मानवीय कार्यों और इंसानियत की मिसाल के रूप में देशभर में पहचान बना चुके हैं, से राहुल गांधी ने स्नेहपूर्ण संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया। यह मुलाकात केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि समाज में मानवता, करुणा और सेवा भाव की भावना का सम्मान है।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी एसओपी, मारपीट प्रकरण के बाद सीएम धामी ने दिए निर्देश
विज्ञापन


राहुल गांधी द्वारा दीपक कुमार जैसे प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व को अपने घर पर आमंत्रित कर सम्मानित करना यह दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी सदैव उन लोगों के साथ खड़ी है जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें