फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला एकता समिति ने किया प्रेमनगर में वेंडिंग जोन का विरोध

विज्ञापन
गढ़ी कैंट स्थित छावनी परिषद कार्यालय में प्रदर्शन करते मोहल्ला एकता समिति के सदस्य। संवाद - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
कैंट बोर्ड गढ़ी क्षेत्र में बनाए जा रहे वेंडिंग जोन का मोहल्ला एकता समिति ने विरोध किया है। मंगलवार को समिति के लोगों ने कैंट ऑफिस में प्रदर्शन कर सीईओ तनु जैन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिस जगह पर वेंडिंग जोन बनाया जा रहा है, वह घरों के बीच है। इससे भविष्य में यहां मोहल्ले वालों का रहना मुश्किल हो सकता है। मोहल्लेवासियों को गंदगी, पार्किंग और अराजकतत्वों के प्रवेश से परेशानी उठानी पड़ सकती है। कहा कि वार्ड मेंबर कुछ लोगों को सुविधा पहुंचा रहे हैं। इस दौरान रविंद्र सिंह, हरपाल सिंह, हरचरण सिंह, जितिन तलवार, सुमन कौर, जगदीप कौर, आरती पाहवा, कविता घई, सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें