रुड़की। तहसील परिसर स्थित बूथ सं. 115 पर पूर्व भाजपा जिला विधि संयोजक एवं मानवाधिकार ब्यूरो के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता नवीन कुमार जैन के कैंप कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 139वां संस्करण सुना गया। कार्यक्रम का संयोजन शक्ति केंद्र संयोजक वैद्य टेक वल्लभ ने किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने राष्ट्रहित, प्राकृतिक सुरक्षा चक्र, खेती और विरासत-परंपराओं से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम से 12 वर्ष पूर्व जुड़ने का उल्लेख करते हुए देश की लोकशक्ति को अपनी अमूल्य पूंजी बताया। कार्यक्रम में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं ने विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर चिंतन-मनन किया। साथ ही राष्ट्र निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अधिवक्ता रघुवीर सिंह, सुनील कुमार गोयल, आशीष पंडित, अशोक कुमार, सचिन गोंडवाल, राजेश वर्मा, सुधीर चौधरी, नीरज कपिल, अनुज आत्र्ये और रामवीर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।