फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब स्कूल में उतरा हेलीकॉप्टर, तो बच्चों से मिलने ग्राउंड में जा पहुंचे मोदी

Thu, 04 May 2017 01:09 AM IST
बयूरो/अमर उजाला, रुड़की 
विज्ञापन
विज्ञापन
पतंजलि अनुसंधान संस्थान के उद्घाटन के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री का हेलीकाप्टर जब मोंटफोर्ट स्कूल में उतरा तो बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। क्लास में होने के बाद भी बच्चे खिड़कियों से मोदी को देखकर बेहद खुश हो रहे थे। उनके जुबां पर एक ही नारा था मोदी-मोदी। इससे पूरा स्कूल मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। 
विज्ञापन


पीएम का हेलीकाप्टर मोंटफोर्ट स्कूल मैदान में जैसे ही उतरा तो बच्चों के साथ-साथ पूरे स्कूल स्टाफ के चेहरे खुशी से खिल उठे। हर कोई मोदी की झलक पाने को बेताब दिख रहे थे। मोदी जैसे ही कॉप्टर से उतर गाड़ी की ओर बढ़ने लगे तो बच्चों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। मोदी ने भी बच्चों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनकी ओर बढ़े और हाथ हिलाकर बच्चों का अभिवादन स्वीकार किया। 

ठीक ऐसी ही स्थिति उस समय हुई जब पीएम पतंजलि के कार्यक्रम के बाद वापस दिल्ली जाने के लिए मोंटफोर्ट स्कूल पहुंचे। उनकी वाहनों का काफिला जैसे ही स्कूल के भीतर आया तो बच्चों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। पीएम ने बच्चों की ओर देखा और फिर उनकी ओर हाथ हिलाकर बच्चों को आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन


बीईजी से भरी मुख्यमंत्री हैलीकॉप्टर से उड़ान
पीएम के हैलीकॉप्टर ने मोंटफोर्ट स्कूल में बने हैलीपैड से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यपाल केके पाल और डीजीपी एमए गणपति वाहनों में बीईजी ग्राउंड पहुंचे। यहां से मुख्यमंत्री, राज्यपाल और डीजीपी एक ही हैलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें