विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए केंद्र सरकार के घोषित पैकेज आम जनमानस के लिए निश्चित रूप से कारगर साबित होगा । उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
अग्रवाल ने कहा कि कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रहे आम जनमानस के लिए राहत वरदान साबित होगी l केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए 1 लाख 70 हजार करोड रुपए के आर्थिक पैकेज की घोषणा कर ऐतिहासिक पहल की है।
कोरोना जैसी महामारी से बचाने के लिए 20 लाख कोरोना योद्धाओं के लिए 50 - 50 लाख ₹ का बीमा सराहनीय पहल है । इसके साथ ही गरीब परिवारों के लिए तीन महीने तक पांच पांचकिलो राशन एवं एक किलो दाल निशुल्क दिए जाने से आम जनमानस को राहत पहुंचेगी। उन्होंने कोरोना वायरस की महामारी से बचाने के लिए केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार के प्रति अपना आभार प्रकट किया l