सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से मिस उत्तराखंड-2024 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। इस मौके पर मॉडल्स ने अलग-अलग राउंड में कैटवॉक कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
रविवार को एक मॉल में मिस उत्तराखंड-2024 का आयोजन हुआ। इस कांटेस्ट में 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कांटेस्ट में प्रतिभागियों ने आकर्षक ड्रेसेस पहनी थीं। इसमें तीन राउंड का आयोजन हुआ। पहले में मॉडल्स में वेस्टर्न ड्रेसेस जैसे लेंथ ड्रेसेज, कॉकटेल वाइब, मटेरियल- सैटिन/सिक्वेंस, अच्छी फिटिंग व डार्क येट येल्लो कलर पहनकर रैंप वॉक की। दूसरे ट्रेडिशनल राउंड में टाई, साड़ी व ट्रेडिशनल गहने पहने हुए मॉडल्स ने कैट वॉक की। तीसरे राउंड में गाउन व मैचिंग गहने पहनकर मॉडल्स ने रैम्प वॉक कर अपना जलवा बिखेरा