फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी पर बेटी कृतिका की मौत की खबर देखकर सदमे में आए पिता, कही ये बात

Wed, 14 Jun 2017 08:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
मुंबई के अंधेरी वेस्ट के भैरवनाथ अपार्टमेंट में मॉडल कृतिका चौधरी की संदिग्ध मौत की खबर मिलते पूरा पर‌िवार शोक में डूब गया। टीवी पर बेटी की मौत की खबर देखकर उनके प‌िता को गहरा सदमा लगा। इस दौरान उनके मुंह से बस एक ही बात न‌िकली, 'ये शौक ही मेरी बच्‍ची की मौत की वजह बन गया'।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
जैसे ही खबर म‌िली सोमवार देर रात मां मंजू चौधरी और भाई दीपक चौधरी रवाना हो गए। ज्वालापुर के रमा विहार (गांव सीतापुर) में उनके घर में नाते रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा हुआ है।
 
विज्ञापन

3 of 6
कृत‌िका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मृतक मॉडल कृतिका चौधरी की बुआ की बेटी प्रिया चौधरी ने अमर उजाला को बताया कि सोमवार देर रात मुंबई पुलिस ने संपर्क किया था। तब तक परिजनों को पता नहीं था कि कृतिका अब इस दुनिया में नहीं रही।

​
 

4 of 6
kritika
बताया कि करीब ग्यारह बजे बुआ, भाई और रिश्तेदार मुंबई के लिए रवाना हो गए थे। जब टीवी चैनलों पर कृतिका की मौत की खबर दिखाई जाने लगी तब उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

 
विज्ञापन

5 of 6
kritika
बताया कि पेशे से ट्रैवल्स व्यवसायी सुरेश चौधरी बेटी की मौत से सदमे में हैं। घर में सोमवार से ही टीवी नहीं चलाया गया है। रिश्तेदारों का आना जाना लगा हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kritika
प्रिया चौधरी ने बताया कि प्रिया अपने भाई दीपक से बड़ी है और उनका परिवार करीब 22 साल तक पीठ बाजार ज्वालापुर में रहा। अब उन्होंने सीतापुर में अपना मकान बना लिया था। बताया कि कृतिका को शुरू से ही मॉडलिग का शौक रहा था। यही शौक उसे मुंबई खींच ले गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें