फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
- आयोग ने जारी की पंचायत उप चुनाव की अधिसूचना
विज्ञापन

- निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना समाप्ति तक रहेगी प्रभावी
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जो निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।
हरिद्वार जिले को छोड़कर त्रिस्तरीय पंचायतों में खाली पदों पर उप चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार के मुताबिक ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के खाली पदों के लिए उप चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप चुनाव के लिए 13 और 14 नवंबर को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक नाम निर्देशन पत्र जमा किए जाएंगे। 15 नवंबर को इनकी जांच होगी। 16 नवंबर को नाम वापसी और इसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 20 नवंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। जबकि 22 नवंबर को मतगणना के बाद परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें