फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल चलाती है जिस्म फरोशी की धंधा

Mon, 13 Jan 2014 04:46 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
लड़कियों को जिस्म फरोशी के धंधे में फंसाने वाली हल्द्वानी की जिस मॉडल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, उसे अभी तक जमानत नहीं मिल पाई है। सोमवार को भी उसने जमानत की अर्जी नहीं दी।
विज्ञापन


दोनों में काफी गहरी दोस्ती
मॉडल और उसके एक दोस्त को हल्द्वानी पुलिस ने 9 जनवरी को रुद्रपुर जाते वक्त गिरफ्तार किया था। तब से यह दोनों जेल में ही हैं। इन दोनों में काफी गहरी दोस्ती है।

पढ़ें, रात को 'लड़की' को बुलाया, जब नींद खुली तो उड़े होश

बताया गया कि उक्त मॉडल कॉल गर्ल है और सेक्स रैकेट संचालित करती है। पुलिस को काफी समय से इसकी तलाश थी। नैनीताल में कई ब्यूटी कॉनटेस्ट जीतने वाली यह मॉडल शादीशुदा है और इसका एक चार साल का बेटा भी है।
विज्ञापन


पढ़ें, मंत्री के भाई हैं तो क्या कुछ भी करेंगे?

गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा किए गए मेडिकल में मालूम हुआ कि यह मॉडल गर्भवती है। पुलिस ने दोनों पर अनैतिक देह व्यापार का मुकदमा दर्ज किया है। सूचना है कि सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए यह अपने सेक्स रैकेट का जाल फैलाते थे।

पढ़ें, अपना दबदबा दिखाने की कोशिश में बहुगुणा कैंप

पुलिस जांच में जुट गई है और इन दोनों के नेटवर्क खंगाल रही है।

दो दलाल और तीन लड़कियां गिरफ्तार
इससे पहले हल्द्वानी में ही एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने हल्द्वानी में चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। महिला सरगना सहित दो दलालों को गिरफ्तार करते हुए तीन लड़कियों को बरामद किया गया है।

पढ़ें, इस 'चिराग' ने रौशन किया उत्तराखंड का नाम

पुलिस टीम को सरगना के पति नहीं मिल पाया है। पुलिस ने बताया कि सरगना का पति मौके से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

कई दिनों से पुलिस ने बिछाया जाल
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी डीएल वर्मा के अनुसार पिछले कई दिनों से हल्द्वानी में चल रहे एक सेक्स रैकेट की सूचना लगातार मिल रही थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए सेल ने एक ट्रैप लगाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें