पूर्व में छत्तीसगढ़, हिमाचल और जम्मू कश्मीर में रोपवे में हादसे हो चुके हैं। इसी को देखते हुए एनडीआरएफ के डीजी के निर्देश पर माॅकड्रिल किया गया। शुक्रवार को गनहिल के बीच पहाड़ी पर रोपवे में कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना प्रसारित की गई। इस पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
मालरोड स्थित रोपवे में सुबह आठ बजे पांच लोग फंस गए। इनमें से एक बेहोश हो गया। इसकी सूचना से गनहिल में अफरा तफरी मच गई। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीमों ने रोपवे के अंदर फंसे सभी लोगों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। वहीं, बेहोश व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
15वीं एनडीआरएफ के डिप्टी कमाडेंट अमित पाठक ने बताया कि पूर्व में छत्तीसगढ़, हिमाचल और जम्मू कश्मीर में रोपवे में हादसे हो चुके हैं। इसी को देखते हुए एनडीआरएफ के डीजी के निर्देश पर माॅकड्रिल किया गया। शुक्रवार सुबह आठ बजे गनहिल के बीच पहाड़ी पर रोपवे में कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना प्रसारित की गई। इस पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
टीम रेस्क्यू उपकरणों की मदद से रोपवे तक पहुंची और लोगों को सुरक्षित निकालने का काम शुरू किया। रोपवे के अंदर बेहोश व्यक्ति को एनडीआरएफ की टीम ने बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेला। एनडीआरएफ ने तीन, एसडीआरएफ और आईटीबीपी ने एक-एक व्यक्ति को सुरक्षित निकाला।
इन्होंने किया सहयोग
आईटीबीपी के इंस्पेक्टर संदीप तिवारी ने कहा कि मॉकड्रिल का उद्देश्य जनता के बीच यह संदेश देना है कि किसी भी स्थिति में लोगों को सुरक्षित रखने के लिए हम सदैव उनके साथ हैं। नगर पालिका के ईओ राजेश नैथानी ने बताया कि पुलिस, फायर, नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग, स्थानीय प्रशासन सहित अन्य विभागों ने माॅकड्रिल में प्रतिभाग किया। इस दौरान एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर आनंद, शहर कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट, एई टीएस रावत, नायब तहसीलदार विनोद तिवारी, अमित बंगवाल, गुमान सिंह नेगी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने सहयोग किया।