Chardham Yatra Mock Drill: आपदा परिचालन केंद्र को ऋषिकेश बस स्टेशन पर भगदड़ मचने की सूचना प्राप्त हुई। वहीं भारी बारिश के कारण विष्णु घाट, सर्व नंद घाट दूधा धारी चौक पर बाढ़ की समस्या पैदा हो गई है , जिसमें चारधाम यात्रा पर आए हुए कई यात्रियों के फंसने की संभावना है। बचाव व राहत दल तत्काल मौके के लिए रवाना हुआ।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगामी चारधाम यात्रा के दौरान सभी लाइन विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करेंगे। इसे देखने के लिए आज प्रदेश में मॉक ड्रिल की गई है। प्रदेश भर में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल हुई। उत्तरकाशी के बड़कोट में बादल फट गया तो वहीं हरिद्वार में गंगा में बाढ़ आने से 12 श्रद्धालु लापता हो गए। बचाव दल मौके पर हैं। वहीं दूसरी तरफ सीएम धामी हालात का जायजा लेने कंट्रोल रूम पहुंचे हैं।
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन कार्यालय में कंट्रोल रूम को फोन पर महाराणा प्रताप स्टेडियम के समीप ओआईसिस स्कूल के पास नदी में बाढ़ आने से तटीय क्षेत्र में स्कूली बच्चो के फंसे होने की सूचना मिली। जिस पर जिलाधिकारी/ रिस्पांस ऑफिसर सोनिका ने आईआरएस को सक्रिय करते हुए आईआरएस से जुड़े सभी अधिकारियों को तत्काल अपने-अपने दायित्व का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा आपदा परिचालन केंद्र पर को ऋषिकेश बस स्टेशन पर भगदड़ मचने की सूचना प्राप्त हुई। इंसीडेंट कमांडर उपजिलाधिकारी ऋषिकेश ने स्थिति संभालने के लिए सम्बंधित थाना, चौकी की फोर्स को तत्काल मौके पर पहुंचने के लिए सूचित कर दिया गया है।