फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शॉप संचालकों ने किया ई-कॉमर्स व्यापार का विरोध

विज्ञापन
ई-कॉमर्स के खिलाफ प्रदर्शन करते मोबाइल शॉप संचालक। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर पछवादून के मोबाइल शॉप संचालकों ने आठ जनवरी को एक दिवसीय दुकानबंदी का निर्णय लिया है। एक दिन दुकानों को बंद कर दुकान संचालक ई-कॉमर्स व्यापार का विरोध करेंगे।
विज्ञापन

इसी को लेकर आज विकासनागर सहसपुर सेलाकुई की सर्वसम्मिलित बैठक की गई। सभी रिटेलर्स को दिल्ली चलने का आह्वाहन किया गया है।
सोमवार को विकासनगर में आयोजित बैठक में रिटेलरों ने कहा कि ई-कॉमर्स कंपनियां एफडीआई कानून का उल्लंघन कर बेहद सस्ते दाम पर मोबाइल फोन को ऑनलाइन बेच रही है। जिसका सीधा असर रिटेलरों के व्यापार पर पड़ रहा है। कहा कि सरकार को ई-कॉमर्स कंपनियों को नियंत्रित करने के लिए रेग्युलेटरी अथॉरिटी बनानी चाहिए। मोबाइल बनाने वाली कंपनियों को एक्सक्लूसिव ऑफर रिटेल में भी सभी व्यापारियों को सेम ऑफर के साथ उलब्ध कराने चाहिए। ऑनलाइन और रिटेल के रेट में समानता लाई जाए। उन्होंने व्यापारियों को 10 लाख रुपये तक का लोन बिना किसी गारंटी के उपलब्ध कराने की मांग की। कहा आठ जनवरी को मांगों के समर्थन में दिल्ली में विशाल रैली निकाली जाएगी। बैठक में खजान सिंह, प्रभजोत सिंह, गगन सेठी, पारस गर्ग, रोहित गुप्ता, प्रीतम चौहान, मयंक शर्मा, राम गोपाल, प्रदीप कुमार, गिरीश नागपाल, राबुल हसन, मोहित अरोरा, संजय बंसल, प्रवेश रोहिल्ला,प्रतीक अग्रवाल, शोबित बंसल, पंकज महावर, आशीष अग्रवाल, अनुज बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें