फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर फार्म में न भूलिए दर्ज कराना मोबाइल नंबर

Sat, 09 Jul 2016 04:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मतदाता - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
वोटर लिस्ट में जरूरी सूचना अपडेट करने या नए वोटर बनने के लिए बीएलओ को अपना मोबाइल नंबर भी दर्ज कराएं। ताकि, कंप्यूटर में डाटा फीड करते वक्त फार्म में दी गई किसी अस्पष्ट सूचना को संबंधित व्यक्ति से संपर्क कर कंफर्म किया जा सके। जिला निर्वाचन विभाग ने सभी बीएलओ को इस बारे में निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय निर्वाचक नामावली शुद्धीकरण, सत्यापन अभियान-2016 के तहत जिले में भी वोटर बनाने और वोटर लिस्ट की त्रुटियां दूर करने का अभियान चल रहा है। यह अभियान 20 जुलाई तक चलेगा। जिस किसी भारतीय नागरिक ने एक जनवरी 2016 को 18 वर्ष या उससे अधिक की आयु पूर्ण कर ली हो और उनका नाम किसी वजह से वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं हो पाया है तो फार्म-छह भरकर वोटर बनें।

नया वोटर बनने, नाम पता, उम्र में संशोधन या सुधार करने समेत विभिन्न जानकारियां देते वक्त बीएलओ को अपना मोबाइल नंबर भी दे दें। जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी रविनाथ रमन ने बताया कि कई बार फार्म के डाटा को कंप्यूटर में फीड करते वक्त ऑपरेटर को बीएलओ की हैंड राइटिंग समझ में नहीं आती। जिससे त्रुटि होने की संभावना रहती है। सभी बीएलओ को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें