mobile application for elderly people help
- फोटो : concept photo
क्लेमेंटटाउन क्षेत्र के मोहंड और डाटकाली मंदिर के आसपास भी अब फोन की घंटी बजेगी। डाटकाली मंदिर में बीएसएनएल की मोबाइल सेवा का शुक्रवार को लोकार्पण हुआ। लोकार्पण दूर संचार के महाप्रबंधक अरुण कुमार मित्तल और मंदिर के महंत रमन प्रसाद गोस्वामी की मौजूदगी में हुई।
शुक्रवार को पटेलनगर स्थित दूरसंचार कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में महाप्रबंधक अरुण कुमार मित्तल ने बताया कि अभी तक इस क्षेत्र में किसी भी कंपनी का नेटवर्क नहीं था। बीएसएनएल बीटीएस की कनेक्टिविटी के लिए सेटेलाइट का उपयोग कर उपभोक्ताओं को बात करने की सुविधा दे रही है।
उन्होंने बताया कि सेटेलाइट प्रणाली का इस्तेमाल करना अत्यधिक महंगा है। फिर भी जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बीएसएनएल ने इस व्यवस्था को शुरू किया है। ऐसे में अब नेटवर्क लगाने से यात्रियों को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि इस नेटवर्क को पिछले माह लगा दिया गया था। सफल परीक्षण के बाद इसका लोकार्पण किया गया।
शहर में वर्तमान ऐरिक्सन तकनीक के टूजी और थ्रीजी उपकरणों के स्थान पर अत्याधुनिक जेडटीई के उपकरण लगाने का कार्य शुरू किया जा चुका है। इस कंपनी के उपकरण लगाने के बाद इंटरनेट की स्पीड और बढ़ जाएगी। इस मौके पर उपमहाप्रबंधक राहुल रस्तोगी, उपमहाप्रबंधक संजय कुमार, उपमहाप्रबंधक गिरीश बिन्जोला, सहायक महाप्रबंधक पीके शर्मा, सहायक महाप्रबंधक अनिल शर्मा, सहायक महाप्रबंधक सुभाष बाबू, एके शर्मा, आरएस नेगी, एमसी सक्सेना, संजय विशनोई आदि मौजूद रहे।