बदरी-केदार यात्रा पर आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) यात्रा रूट पर नेटवर्क कवरेज सुधारने में जुट गया है।
पढ़ें, केदारनाथ दर्शन को केवल एक भक्त ने लगाया नंबर
केदारनाथ और बदरीनाथ हाईवे में मोबाइल की कनेक्टिविटी बनी रहे, इसके लिए निगम नए टावर लगा रहा है। केदारघाटी में त्रियुगीनारायण, जाल मल्ला और नाकोट (अगस्त्यमुनि) में मोबाइल टावर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
रूट खुलने पर लगेंगे टावर
बदरीनाथ हाईवे पर पांडुकेश्वर और बदरीनाथ के बीच टावर लगाया गया है। हेमकुंड साहिब आने वाले श्रद्धालुओं के लिए घांघरिया में टावर लगाया जाना है, इसके लिए निगम को रूट के खुलने का इंतजार है।
पढ़ें,हरिद्वार पहुंचकर कांग्रेस और केजरी पर गरजे रामदेव
बता दें कि पिछले वर्ष आपदा के दौरान केदारनाथ सहित घाटी के अन्य स्थानों पर बीएसएनएल की संचार सेवा ध्वस्त हो गई थी। केदारनाथ में लगा टावर मंदाकिनी की बाढ़ में ध्वस्त हो गया था।
बढ़ाए जाएंगे टावर
संचार सेवा पूरी तरह ध्वस्त होने से यहां बचाव और राहत कार्यों में भारी दिक्कत खड़ी हो गई थी। यही स्थिति केदारनाथ पैदल मार्ग सहित गुप्तकाशी, चंद्रापुरी और अगस्त्यमुनि में रही।
पढ़ें, सहेली के चक्कर में छात्रा अलकनंदा में बही
फोन संपर्क पूरी तरह भंग होने से कई लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। इससे सबक लेते हुए अब बीएसएनएल भी अपनी सेवाओं को दुरुस्त करने में जुट गया है। यात्रा रूट में मोबाइल कनेक्टिविटी बनी रहे, इसके लिए रूट में टावर बढ़ाए जा रहे हैं।
बदरीधाम तक पहुंचा नेटवर्क
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पांडुकेश्वर और बदरीनाथ धाम के बीच अब बीएसएनएल के मोबाइल फोन काम करने लगे हैं। बीएसएनएल ने लामबगड़ (जेपी बैराज) में मोबाइल टावर लगा दिया है। अभी तक पांडुकेश्वर के बाद सीधे बदरीनाथ में मोबाइल फोन टावर था।