पिछले दिनों रुड़की से आतंकी साजिश में चार युवकों की गिरफ्तारी के बाद अब क्षेत्र के इम्दादुल इस्लाम मदरसे में मोबाइल और सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों के उपयोग पर बैन लगा दिया गया है।
रुड़की स्थित इम्दादुल इस्लाम मदरसे के नाजिम नवाब अली ने मदरसे में पढ़ने वाले सभी लोगों के सख्त हिदायत दी है कि वह मोबाइल का उपयोग न करें। इतना ही नहीं उन्होंने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी है।
उनका कहना है कि आतंकवादी संगठन इनके जरिए युवाओं के अपने जाल में फंसा रहे हैं। इसलिए इनका उपयोग न करना ही बेहतर है। मोबाइल, सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट के साथ मदरसे के नाजिम साहब ने इंटरनेट को भी बंद करने की वकालत की है।