शुक्रवार की सुबह जेल प्रशासन ने उस कोठरी की टॉयलेट सीट को तोड़ डाला। वहां एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। इसके बाद जेल प्रशासन ने बैरक नंबर पांच-सी में कैद सुनील राठी गैंग के सदस्य विपिन जैन और उसी बैरक में बंद कैदी सरताज से भी मोबाइल फोन बरामद किए गए।
कैदी सरताज के मोबाइल फोन के अलावा अन्य दोनों मोबाइल फोन में सिम कार्ड बरामद हुए हैं। डिप्टी जेलर ने इस संबंध में तीनों ही कैदियों के खिलाफ सिडकुल थाने में केस दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष देवराज शर्मा ने बताया कि मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए हैं। तीनों ही मोबाइल स्मार्ट नहीं सामान्य हैं।
कैदियों से मिले मोबाइल फोन को सीआईयू खंगालेगी। सुनील राठी के गुर्गे और कैदी राम मनोहर के मोबाइल फोन में सिम कार्ड मिले हैं। अब सीआईयू उनका कॉल डिटेल रिकार्ड निकालेगी। इसके बाद साफ हो सकेगा कि कैदी किस किस के संपर्क में थे। तीसरे मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर से तस्दीक किया जाएगा कि, इस मोबाइल फोन में किसी कंपनी का सीम इस्तेमाल हो रहा था।