फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: जेल में मोबाइल चलाते पकड़े गए कुख्यात सुनील राठी के तीन करीबी बदमाश, सकते में आई पुलिस

Sat, 06 Oct 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
jail
विज्ञापन

जिला जेल में एक बार फिर से मोबाइल फोन का इस्तेमाल होने का भंडाफोड़ हुआ है। बदमाश सुनील राठी के गुर्गे विपिन जैन, कैदी राम मनोहर और सरताज से मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। ये सभी कैदी तन्हाई बैरक में कैद थे। डिप्टी जेलर प्रेम सिंह चौहान ने कैदियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम तन्हाई बैरक में तैनात बंदीरक्षक अरविंद सिंह ने कोठरी नंबर सात में कैद राम मनोहर को मोबाइल फोन पर बात करते हुए देखा। बंदीरक्षक ने इसकी सूचना डिप्टी जेलर प्रेमसिंह चौहान को दी।

कोठरी की तलाशी ली गई लेकिन मोबाइल फोन नहीं मिला। संदेह हुआ कि मोबाइल फोन को टायलेट सीट में डाल दिया गया है। डिप्टी जेलर के निर्देश पर कैदी राम मनोहर को दूसरी कोठरी में शिफ्ट कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईयू खंगालेगी सीडीआर 

शुक्रवार की सुबह जेल प्रशासन ने उस कोठरी की टॉयलेट सीट को तोड़ डाला। वहां एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। इसके बाद जेल प्रशासन ने बैरक नंबर पांच-सी में कैद सुनील राठी गैंग के सदस्य विपिन जैन और उसी बैरक में बंद कैदी सरताज से भी मोबाइल फोन बरामद किए गए।

कैदी सरताज के मोबाइल फोन के अलावा अन्य दोनों मोबाइल फोन में सिम कार्ड बरामद हुए हैं। डिप्टी जेलर ने इस संबंध में तीनों ही कैदियों के खिलाफ सिडकुल थाने में केस दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष देवराज शर्मा ने बताया कि मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए हैं। तीनों ही मोबाइल स्मार्ट नहीं सामान्य हैं।

 कैदियों से मिले मोबाइल फोन को सीआईयू खंगालेगी। सुनील राठी के गुर्गे और कैदी राम मनोहर के मोबाइल फोन में सिम कार्ड मिले हैं। अब सीआईयू उनका कॉल डिटेल रिकार्ड निकालेगी। इसके बाद साफ हो सकेगा कि कैदी किस किस के संपर्क में थे। तीसरे मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर से तस्दीक किया जाएगा कि, इस मोबाइल फोन में किसी कंपनी का सीम इस्तेमाल हो रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें