फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलक झपकते ही हल होगी परेशानी, मतदान से जुड़ी मोबाइल एप लांच

Thu, 03 Nov 2016 07:25 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
mobile
विज्ञापन
निर्वाचन प्रक्रिया के प्रभावी क्रियान्वयन और पारदर्शी मॉनीटरिंग के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त नसीम जैदी ने गुरूवार को सूचना तकनीक पर आधारित मोबाइल एप्लीकेशन ‘निवारण, सुविधा और सुगम’ जैसे मोबाइल एप को लांच किया।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन आयुक्त जैदी ने मोबाइल एप्स लांच करते हुए कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी पर आधारित तकनीकों के व्यापक इस्तेमाल से निर्वाचन प्रक्रिया को न सिर्फ और अधिक कारगर बनाया जा सकेगा वरन मतदान अधिकारियों, कर्मचारियों और मतदाओं की चुनाव से जुड़ी परेशानियों को दूर किया जा सके।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि ‘निवारण’ मोबाइल एप के जरिए प्रत्याशियों, आमजन की शिकायकों की न सिर्फ सुनवाई वरन 24 घंटे के भीतर समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति मतदान से जुड़ी शिकायतें मोबाइल, लैंडलाइन, एसएमएस और ई मेल के जरिए की जा सकती है।
विज्ञापन


इसके अलावा राजनैतिक दलों एवं प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार से संबंधित विभिन्न अनुमतियों प्राप्त करने के लिए सुविधा मोबाइल एप लांच किया गया है। ऑनलाइन संचालित इस सॉफ्टवेयर से 24 घंटे के भीतर चुनाव से जुड़ी अनुमतियां दी जा सकती है। चुनाव के दौरान किसी भी पार्टी के नेता के हेलीकॉप्टर लैडिंग की अनुमति भी इस सॉफ्टवेयर के जरिए 39 घंटे पहले ली जा सकेगी।

जबकि निर्वाचन कार्यों में वाहनों के अधिग्रहण और उनके प्रबंधन के लिए सुगम मोबाइल एप लांच किया गया। दिव्यांग मतदाताओं के पंजीकरण और मतदान करने की व्यवस्था के प्रबंधन के लिए ‘बूथ दोस्त’ नामक एप्लीकेशन लांच किया गया है।

मोबाइल एप लांच करने के अवसर पर उप निर्वाचन आयुक्त संदीप सक्सेना, महानिदेशक, दिलीप शर्मा, वरिष्ठ प्रधान सचिव, आरके श्रीवास्तव, निदेशक धीरेंद्र ओझा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी, मंड़लायुक्त विनोद शर्मा एवं सैंथिल पांडियन सहित सभी जिलों के डीएम, एसएसपी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें