I
Iपरेड ग्राउंड के पास से गुजर रहे एक व्यक्ति से दो बदमाशों ने मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूट ली। पुलिस ने घटना में मुकदमा दर्ज कर रविवार सुबह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल और नकदी बरामद हुई है।I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि लक्ष्मीपुर के रहने वाले राजीव कुमार शनिवार रात परेड ग्राउंड के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान वहां स्कूटर पर सवार दो युवक आए और उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने उनसे मोबाइल और 1100 रुपये लूट लिए। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। इस बीच रविवार सुबह दो आरोपियों मच्छी बाजार के रहने वाले रौनक और डांडीपुर मोहल्ला निवासी परमजीत सिंह को रेंजर्स ग्राउंड के गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।I
Iपूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे दोनों नशे के आदी हैं। इस वक्त नशा खरीदने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे तो उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।I