फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एमएनएसएसराय स्कूल हरियाणा बना क्रिकेट का चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
सातवें अखिल भारतीय पीसी बत्ता मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार को समापन हो गया। अंतिम दिन खिताबी मुकाबले में कासीगा स्कूल को हराकर एमएनएसएसराय स्कूल हरियाणा की टीम ने चैंपियनशिप अपने नाम की।
विज्ञापन


देश की 16 टीमों के बीच हुए इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के असाधारण योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब कासीगा स्कूल के अयानवीर भाटिया को मिला। जबकि सेलाकुई वर्ल्ड स्कूल के प्रीतम सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बने। वहीं, एमएनएसएसराय स्कूल के हरदिल को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर के लिए पुरस्कृत किया गया। टूर्नामेंट के समापन पर विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन रमेश बत्ता, शिक्षाविद आरपी देवगन, निदेशक सिद्धार्थ बत्ता, प्रधानाचार्य राशिद शरफुद्दीन, उप विद्यालय प्रमुख अरुंधती शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें