सैन्यधाम के शिलान्यास से पहले अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण करते मसूरी विधायक गणेश
- फोटो : CITY
सैन्यधाम के शिलान्यास से पहले मंगलवार को मसूरी विधायक गणेश जोशी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को विधायक जोशी सैनिक कल्याण विभाग और उपनल अधिकारियों के साथ प्रस्तावित सैन्यधाम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के अनुरूप उत्तराखंड में पांचवें धाम सैन्यधाम के निर्माण की कवायद शुरू कर दी है। बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रस्तावित सैन्य धाम का शिलान्यास करेंगे। यह सभी प्रदेशवासियों के लिए गौरव का क्षण होगा। इस अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर देवीचंद, उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर पीपीएस पाहवा सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। मा.सि.रि.