फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी को लेकर ग्रामीणों ने किया विधायक का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। पानी की समस्या को लेकर भगवानपुर जूलो के ग्रामीणों ने सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर का घेराव किया। यहां विधायक सड़क का शिलान्यास करने पहुंचे थे। ग्रामीणों ने खाली बर्तन और पोस्टरों पर खिले नारों के माध्यम से विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में छोटी बच्चें भी खाली बर्तन लेकर शामिल हुए। ग्रामीणों ने शीघ्र समस्या दूर न होने पर आगामी विधान सभा चुनाव में परिणाम भुगताने की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने कहा की वर्तमान सरकार ने 4 वर्ष पूर्व मालढूंग योजना को लेकर घोषणा की थी, लेकिन योजना का आज तक कुछ अता पता नहीं है। मजबूरन ग्रामीणों को टैंकर से पानी मंगवाना पड़ रहा हैं। कहा कि समस्या को दूर करने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की जा रही है। मालढूंग योजना के चार साल बाद भी धरातल पर न उतरने पर कड़ी नाराजगी जताई। विधायक ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस संबंध में अधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी। घेराव करने वालों में प्रधान दीप जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्या सोनिया रमोल, पंचायत सदस्य रजनी नेगी, प्रतिभा पंवार, राधिका गुरुंग, हेमंती बिष्ट, निशा रावत, बृज मोहन भट्ट, नीमा देवी, सरिता कंडारी, विजय लक्ष्मी सकलानी, रुचि देवी, सोहन भट्ट, संजय नेगी, आरती पंत, बसंती देवी बिमला देवी, विकास रमोला, चंद्र बहादुर गुरुंग, खुशीराम महेता, अरविन्द नेगी, दयाल सिंह गुंसाई, द्वारिका प्रसाद भट्ट, बाल शेखर महेता, विशाल काला, नरेन्द्र सकलानी, आशु पंवार, पुष्पा गुरुंग नवीन रमोला, आशीष भट्ट, आदि शामिल रहे।
विधायक ने किया सड़कों का शिलान्यास
सेलाकुई। ग्राम पंचायत भगवानपुर जूलो में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने एमडीडीए द्वारा निर्मित दो सीसी रोड का शिलान्यास किया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य खेमलता नेगी, यशपाल सिंह नेगी, वीरेंद्र फर्स्वाण ,रोहित नेगी, अरविंद रावत , नर्मदा छेत्री, देवेंद्र थपलियाल, राहुल भट्ट, जानकी बल्लभ नैथानी, मोहन सिंह बिष्ट, कैप्टन बलवंत सिंह बिष्ट, दौलत सिंह नेगी, अरुण नेगी, नीलकंठ भट्ट, परमाल चौधरी,दीपक ठाकुर, प्रवीण पंवार, दीपक ठाकुर,अनुज रतूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें