फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एक सप्ताह में दूर करें गंदगी नहीं तो संयंत्र में जड़ देंगे ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कूड़ा संयंत्र के प्रबंधक को लगाई फटकार
विज्ञापन

प्रशासन और विभागीय अधिकारियों के साथ किया शीशमबाड़ा कूड़ा संयंत्र का निरीक्षण

गंदगी और दुर्गंध से गाेरखा गली और बायांखाला के लोग परेशान, प्रबंधक को लगाई कड़ी फटकार
विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने प्रशासन और विभागों की टीम के साथ शीशमबाड़ा कूड़ा संयंत्र और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रबंधक को फटकर लगाते हुए संयंत्र से निकलने वाले दुर्गंध से युक्त गंदे पानी के निस्तारण के लिए एक सप्ताह का समय दिया। विधायक ने कहा कि इसके बाद संयंत्र में ताला जड़ दिया जाएगा।
सहसपुर विधायक को शीशमबाड़ा कूड़ा निस्तारण संयंत्र से सूखी हुई सिंचाई नहर में दुर्गंध युक्त गंदे पानी (लिचर्ड) आने की शिकायत मिली थी। गाेरखा गली और बायांखाला के ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि गंदगी और दुर्गंध से उनका जीना दुश्वार हो गया है। निरीक्षण के दौरान विधायक ने पाया कि संयंत्र से निकलने वाली गंदगी और दूषित पानी नहर में गिरने से उसका पानी काले रंग का हो गया है। गंदगी बस्ती के आसपास के स्थानों पर भी जमा हो रही है।
विज्ञापन


सोमवार को विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने एसडीएम, सीएमओ, सिंचाई और नगर पंचायत के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर स्थलीय भ्रमण किया। उन्होंने अधिकारियों को मौके की स्थिति दिखाई। विधायक ने संयंत्र प्रबंधक को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जनता पहले से ही कूड़ा निस्तारण संयंत्र से निकलने वाली दुर्गंध से परेशान है।

अब गंदे एवं दूषित पानी की समस्या तो बर्दाश्त से बाहर है। उन्होंने कहा कि गंदगी से क्षेत्र के लोग बीमार पड़ सकते हैं, जो बिल्कुल भी मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि गंदगी से आसपास के किसानों की फसलों को भी नुकसान हो सकता है। विधायक ने कहा कि वह एक सप्ताह बाद गंदगी और दुर्गंध दूर करने के लिए किए गए उपायों की समीक्षा करेंगे। कहा कि प्रशासन, सिंचाई विभाग, नगर पंचायत प्रशासन, पुलिस प्रशासन के ओर से कंपनी को नोटिस जारी कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन




ये रहे मौजूद

इस दौरान एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी देहरादून डॉ. अविनाश खन्ना, ईओ सेलाकुई एमएल शाह, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड रघुवीर सिंह गुसाईं, सहायक अभियंता लोकेंद्र सिंह, सेलाकुई थाना प्रभारी मोहन सिंह, विधायक प्रतिनिधि अनिल नौटियाल, पूर्व प्रधान भगत सिंह राठौर, सुखदेव फरस्वान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें