फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बनवाओं नहीं तो खोद देंगे विधायक के घर के बाहर की सड़क

विज्ञापन
सड़क न बनने से लोगों को आवाजाही में होती है परेशानी। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
विकासनगर। भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के राष्ट्रीय संयोजक दौलत कुंवर ने उनके घर को जाने वाली सड़क न बनने पर आक्रोश जताया है। उन्होंने इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ईओ ने अवर अभियंता को तत्काल इस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए हैं। दौलत कुंवर का कहना है कि सड़क से आठ परिवार जुड़े हैं। करीब 150 मीटर सड़क का निर्माण होना है। निर्माण को लेकर वे बीते चार साल में करीब 10 बार प्रस्ताव दे चुके हैं। आरोप लगाया कि क्षेत्रीय विधायक सिर्फ उनकी वजह से सड़क का निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। जिससे अन्य परिवारों का भी हित हो रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश होने पर जल भराव हो जाता है। लोगों के लिए घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते। आनजानी भी भारी परेशानी होती है। उन्होंने चेतावनी दी कि एक माह के भीतर यदि टाइल्स रोड का निर्माण नहीं किया गया तो विधायक के घर के बाहर की सड़क को खोद दिया जाएगा। को खोद दिया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें