शराब की दुकान का निरीक्षण करती एसडीएम संगीता कन्नौजिया।
- फोटो : VIKAS NAGAR
चकराता। उपजिलाधिकारी कालसी संगीता कन्नौजिया ने बुधवार को चकराता पहुंच कर बाजार स्थित शराब के ठेके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां पर रखे स्टॉक की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान उपस्थित कर्मी ठेके के स्टॉक व बिक्री से संबंधित दस्तावेज मौके पर नहीं दिखा पाए। जिस पर उन्होंने नाराजगी प्रकट की। उपजिलाधिकारी ने बताया कि ठेके में निरीक्षण के दौरान उपस्थित कर्मचारी स्टॉक रजिस्टर बिक्री रजिस्टर व बिल बुक नहीं दिखा पाए। ना ही उनके द्वारा बिक्री का कोई हिसाब रखा हुआ था। कुछ दस्तावेज उन्होंने आबकारी कार्यालय भेजे जाने की बात कही। उन्होंने बताया कि उक्त संबंध में अनुज्ञापी को नोटिस भेज उचित कार्रवाई की जाएगी। उनके साथ निरीक्षण में पटवारी अखिलेश कुमार, विशाल खत्री, विपिन तोमर शेरू आदि रहे।