फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगौड़े विधायक ठुकराल ने कोर्ट में किया सरेंडर

Wed, 26 Feb 2014 01:18 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के निर्देश के बाद विधायक राजकुमार ठुकराल ने आखिरकार बुधवार को रुद्रपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट में बहस के बाद राजकुमार की जमानता याचिका खारिज कर दी गई।
विज्ञापन


पढ़ें, देहरादून की शांत वादियों में लड़कियों ने उठाए ‘हथियार’

इससे पहले आत्मसर्पण की अटकलों के बीच मंगलवार को पुलिस पूरे दिन रुद्रपुर जिला अदालत के पास तैनात रही, लेकिन विधायक सरेंडर करने नहीं पहुंचे।

दो अक्तूबर 2011 को रुद्रपुर में हुए दंगों में सीबीसीआईडी ने विधायक ठुकराल समेत कई अन्य के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

पढ़ें, कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ेगा पुदीना

तब से पुलिस विधायक ठुकराल की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है पर आज तक सफलता नहीं मिली। हाईकोर्ट द्वारा भी उनकी जमानत याचिका खारिज की जा चुकी है। बीते दिनों विधायक द्वारा एक बार फिर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया था।

इस पर हाईकोर्ट ने निचली अदालत को एक दिन में सुनवाई करने के निर्देश दिए थे। अटकलें लगाई जा रही थी कि संभवत: मंगलवार को ठुकराल सरेंडर कर सकते हैं। इसको लेकर पुलिस प्रशासन भी चौकन्ना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, खुद नौकरी छोड़ी, अब दे रहे दूसरों को रोजगार

जिला अदालत परिसर का हर गेट पुलिस की निगरानी में रहा। साथ ही खुफिया विभाग भी पल-पल पर नजर रखे हुए था, लेकिन ठुकराल सरेंडर के लिए नहीं पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें