फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब शर्ट उतारकर नाचने लगे विधायक 'चैंपियन'

Mon, 07 Oct 2013 01:38 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
हरक सिंह रावत की वीआईपी पार्टी में हुई फायरिंग से चर्चा में आए प्रणव सिंह चैंपियन रुड़की आईआईटी में एक अलग ही रूप दिखाई दिए।
विज्ञापन


खानपुर से कांग्रेस विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपनी पत्नी रानी देवयानी के साथ रविवार को आईआईटी के थोम्सो महोत्सव में मौजूद थे। चैंपियन आईआईटी में ‘फरहान लाइव बैंड नाइट’ का लुत्फ उठाने समारोह देखने पहुंचे थे।

अचानक खड़े हो गए और थिरकने लगे
सबसे आगे की सीट पर बैठे चैंपियन करीब पौने दस बजे अचानक खड़े हो गए और थिरकने लगे। इसके बाद उन्होंने अपनी शर्ट उतार दी और बॉडी का प्रदर्शन करने लगे।

पढ़ें, फरहान का वादा, उत्तराखंड की वादियों में बनाउंगा फिल्म

उन्होंने स्टेज पर चढ़ने की कोशिश भी की, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें रोक लिया। प्रणव की हरकत देख आईआईटी के डायरेक्टर प्रदीप्त बैनर्जी और उनकी पत्नी उठ कर चले गए।
विज्ञापन


छात्रों ने नाराजगी जताई
इसके थोड़ी देर बाद चैंपियन भी बैठ गए और कुछ देर रुकने के बाद चले गए। उनकी इस तरह की हरकत पर छात्रों ने नाराजगी जताई। छात्रों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों को इस तरह की हरकत नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन


हालांकि विधायक का कहना है कि मैं छात्रों को यह संदेश देना चाह रहा था कि इस उम्र में भी वह कितने स्वस्थ हैं। छात्रों को अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें