फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने सुनीं लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
नगरपालिका के क्षेत्र में रोड का लोकार्पण करते हुए विधायक मुन्ना सिंह चौहान साथ में अन्य लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने शनिवार को नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में कुल 72.61 लाख रुपये की लागत से बनी सड़कों का लोकार्पण किया। उन्होंने बाबूगढ़ वार्ड में लोगों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि पालिका क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के साथ ही पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही नई सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। क्षेत्र में सात दशक पूर्व बनी पेयजल लाइन का विस्तार भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीवनगढ़ और आसपास के इलाकों में लोगों को पानी की समस्या से न जूझना पड़े। इसके लिए पेरी अर्बन योजना के तहत नई पेयजल लाइन और ओवरहैड टैंक का निर्माण किया जाएगा। बाबूगढ़ वार्ड में सरदार भगत सिंह कॉलोनी के निरीक्षण के दौरान लोगों ने विधायक से क्षेत्र में नई सड़क निर्माण की मांग की। इस पर विधायक ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया। विधायक ने वार्ड नौ में एक, वार्ड-10 में चार, वार्ड-छह, पांच और एक में दो-दो टाइल्स रोड का लोकर्पण किया। इस मौके पर नगरपालिकाध्यक्ष शांति जुंवाठा, अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य, वार्ड मेंबर गुड्डी देवी, कृष्णा तोमर, बिशन थापा, अंकित जोशी, पवन कुमार, देवी दयाल, पंकज थपलियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें