फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विधायक ने किया सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने बृहस्पतिवार को चंद्रबनी में अमर भारती मुख्य मार्ग से ऋषिकल्प आश्रम तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। एमडीडीए करीब 19.60 लाख की लागत से सड़क का निर्माण कराएगा। विधायक ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना उनका लक्ष्य है। शीघ्र ही विधानसभा के अन्य क्षेत्रों में भी एमडीडीए के माध्यम से सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। विधायक ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में अयोध्या में पूजित अक्षत के साथ निमंत्रण पत्र का घर-घर जाकर वितरण किया। लोगों से आगामी 22 जनवरी को घरों में दीपक जलाकर धूमधाम से श्रीराम का प्राण-प्रतिष्ठा दिवस मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज होने जा रहा हैं। यह शुभ दिन हमारे सदियों के धैर्य का फल मिलने का दिन है। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह राघव, सुखबीर बुटोला, पूर्व ब्लाक प्रमुख विपिन कुमार, सोनू धानिया, नवीन झा, मदन सिंह, अनिल ढकाल, राधेश्याम कश्यप, विलोचन प्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें